Big News : उत्तराखंड में यहां बुजुर्ग महिला पर पिटबुल ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, एम्स में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में यहां बुजुर्ग महिला पर पिटबुल ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

Yogita Bisht
2 Min Read
पिटबुल

उत्तराखंड के रूड़की में पिटबुल कुत्ते ने एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। पिटबुल ने महिला के शरीर को बुरी तरह नोंचा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का ईलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है।

बुजुर्ग महिला पर पिटबुल ने किया जानलेवा हमला

रूड़की में घर के बाहर से गुजर रही महिला पर पिटबुल ने अचानक से हमला कर दिया। पिटबुल ने महिला के मुंह को बुरी तरह नोंच दिया। इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सो को भी पिटबुल ने नोंचा है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां आए और उन्होंने कुत्ते को महिला से दूर किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया

महिला को आस-पास के लोग कुत्ते से छुड़ाकर सिविल अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ महिला के बेटे ने केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक ढंढेरा निवासी केला देवी अपने किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। इसी दौरान एक घर से अचानक पिटबुल कुत्ता निकला और उसने महिला पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने महिला के शरीर को बुरी तरह नोंचा

डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर को कुत्ते ने तरह नोचा हुआ था। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उन्होंने महिला को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभारता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।