Bageshwar : ट्रैकिंग पर पिंडारी ग्लेशियर गया दल सकुशल लौटा, हिमस्खलन के कारण फंस गया था अमेरिकी ट्रैकर्स ग्रुप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ट्रैकिंग पर पिंडारी ग्लेशियर गया दल सकुशल लौटा, हिमस्खलन के कारण फंस गया था अमेरिकी ट्रैकर्स ग्रुप

Yogita Bisht
2 Min Read
tracker GROUP

बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया 14 अमरिकी ट्रैकर समेत 16 ट्रैकर का दल हिमस्खन के कारण यहां फंस गया था। जिसे रविवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। जिसके बाद ये दल रानीखेत के लिए रवाना हो गया है।

पिंडारी ग्लेशियर से सुरक्षित लौटा अमेरिकी ट्रैकर्स ग्रुप

22 अप्रैल को पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग के लिए गया अमेरिकी ट्रैकर्स का एक ग्रुप एवलांच के कारण फंस गया था। ग्रुप का संपर्क प्रशासन और ट्रैकिंग पर भेजने वाली एजेंसी से टूट गया था। जिसके बाद प्रसाशन द्वारा ग्रुप को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चालाया गया।

इस दल को वापस सुरक्षित लाने के लिए SDRF के जवानों के साथ ही अन्य कर्मियों को पिंडारी ग्लेशियर भेजा गया था। जिसके चलते कल इस दल को ढूंढ लिया गया है। रविवार को दल सकुशल वापस लौट गया है।

रविवार को सकुशल कपकोट पहुंचा दल

बचाव दल के साथ अमेरिकी ट्रैकर्स ग्रुप को सदस्य रविवार को सुबह छह बजे द्वाली से कपकोट के लिए निकले थे। जिसके बाद ये दोपहर करीब दो बजे कपकोट पहुंचे। जिसके बाद एसडीएम मोनिका और अन्य अधिकारियों ने दल के सभी सदस्यों से जरूरी जानकारी हासिल की।

दल के सभी सदस्य हैं स्वस्थ

मिली जानकारी के मुताबिक दल के सभी सदस्य स्वस्थ हैं। दल द्वारा बागेश्वर में कुछ देर आराम किया गया। जिसके बाद दल के सभी सदस्य रानीखेत के लिए रवाना हो गए। बता दें कि रानीखेत के नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल के नेतृत्व में इस महीने की शुरूआत में दल पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।