National : HIT AND RUN LAW: देश में ड्राइवरों के चक्का जाम से खाली हुए PETROL PUMP - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

HIT AND RUN LAW: देश में ड्राइवरों के चक्का जाम से खाली हुए PETROL PUMP

Renu Upreti
2 Min Read
PETROL PUMP NEWS
PETROL PUMP NEWS

ट्रांसपोर्ट की हड़ताल का असर अब आम जन-जीवन पर पड़ने लगा है। देश के विभिन्न हिस्से में खाने की भी कमी हो रही है। वहीं देश के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें दिख रही है। हड़ताल अगर लंबी खिंची तो हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। बता दें कि देश भर में HIT AND RUN NEW LAW के कारण विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार इस कानून को वापस लें।

PETROL PUMP NEWS

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर उत्तर भारत के पंजाब से लेकर मध्य भारत में महाराष्ट्र तक देखा जा रहा है। यहां पेट्रोल टैंकरों के न पहुंचने पर कई पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। माना जा रहा है कि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में सब्जी और दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं।  

TRUCK-BUS DRIVER STRIKE (ट्रक-बस चालकों का चक्का जाम)

HIT AND RUN NEW LAW की वजह से देशभर में ट्रक-बस चालकों ने चक्का जाम कर दिया है। ड्राइवरों की मांग है कि यह कानून गलत है और इसे वापिस लिया जाना चाहिए। इस हड़ताल के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। सब्जियों के दामों में इजाफा हो गया है। सब्जी बेचने वालों के पास बाजार से सप्लाई नहीं आ रही है। 50 फीसदी से ज्यादा सप्लाई चैन प्रभावित हो गई है। इसी तरह दूध और किराना मार्केट भी प्रभावित हो गया है।

HIT AND RUN LAW क्या है

दरअसल, इस नए कानून में अगर कोई आरोपी ड्राइवर सड़क हादसे के बाद अधिकारियों को बिना सूचना दिए बिना दुर्घटना स्थल से भाग जाता है तो उसे 10 साल की जेल की सजा काटनी पड़ेगी। साथ ही साथ जुर्माना भी भुगतना पड़ेगा।

यह पढ़े

Share This Article