Highlight : दूसरे राज्य में खेत में रहने को मजबूर उत्तराखंड के लोग, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दूसरे राज्य में खेत में रहने को मजबूर उत्तराखंड के लोग, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
उधम सिंह नगर जहां देश के कोने-कोने में मजदूर फंसे हुए हैं और मजदूरों का पलायन भी नही रूक रहा है। तो वहीं उधम सिंह नगर के बाज़पुर में रहने वाले 23 मजदूर हरियाणा में फंसे हैं। जिन्होंने एक वीडियो बना कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में खाने-पीने की समस्या बताते हुए लोगों ने जल्द से जल्द घर भिजवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। जहां वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज मंत्री ने इन्हें घर वापसी की कवायत शुरू कर दी है।
गांव में सरसों की फसल काटने के लिए गए थे उत्तराखंड से ये लोग
आपको बता दें कि उधम सिंह नगर बाज़पुर के गांव बरहैनी से 23 लोग मार्च माह में हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के जीतपुरा गांव में सरसों की फसल काटने के लिए गए थे। काम खत्म कर लौटने की तैयारी में थे कि लॉकडाउन के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में गांव में ही खेत में बनाई कुटिया में फंस गए। जितना राशन था, समय के साथ खत्म हो गया। दाने-दाने को मोहताज हो गए। पांच माह की गर्भवती महिला समेत परिवार के सभी लोग किसी तरह दिन काट रहे हैं। ऐसे हालात में वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाने के अलावा और कोई चारा नजर नहीं आया। वायरल वीडियो में सरकार से वहां से किसी भी सूरत में निकालने की मांग की गई है।
इनके अनुसार इन्हने ये वीडियो देखी है जिसको लेकर इनकी बात डीएम उधम सिंह नगर से हो गयी है। जो ये कह रहे हैं कोशिश की जा रही है कि इन तक सुबिधा पहुंच सके ओर इन्हें घर बापसी की कवायत शुरू कर दी है। जैसे ही कोई व्यवस्था होती है इन्हें बुलाया जाएगा।
Share This Article