National : मुंबई में गाड़ी ओवरटेक मामले में लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, बचाने के लिए लेटी रही महिला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मुंबई में गाड़ी ओवरटेक मामले में लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, बचाने के लिए लेटी रही महिला

Renu Upreti
1 Min Read
People beat a young man to death in a vehicle overtake case in Mumbai.

मुंबई में मॉब लिचिंग का एक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक छोटे से विवाद के चलते एक शख्स को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। यह विवाद गाड़ी ओवरटेक को लेकर हुआ था। जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम आकाश माइन बताया जा रहा है।

9 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के दिंडोशी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें भीड़ एक शख्स को पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है जो पीड़ित को बचाने के लिए उसके ऊपर लेटी हुई है और एक दूसरा शख्स हाथ जोड़-जोड़कर भीड़ से माफी मांग रहा है और लोग उसे भी पीट रहे हैं।

Share This Article