Sports : PBKS Vs RCB Weather: देरी से शुरू होगा पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला? मोहाली में बारिश डालेगी खलल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

PBKS vs RCB Weather: देरी से शुरू होगा पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला? मोहाली में बारिश डालेगी खलल

Uma Kothari
4 Min Read
PBKS vs RCB Weather mohali rain prediction

इंडियन प्रीमियर लीग 2025(IPL 2025) का 37वां मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे मोहाली के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पर पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीज़न में इन दोनों का ये दूसरा मुकाबला है। पिछली बार जब ये टीमें(PBKS vs RCB) बेंगलुरु में टकराईं थीं तो मैच बारिश से प्रभावित रहा था।

दोनों के बीच सिर्फ 14 ओवर-14 ओवर का खेल हो पाया था। आज भी मौसम (PBKS vs RCB Weather) के कुछ ऐसे ही आसार लग रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है या दोनों टीमें मैदान में पूरा दम लगाकर खेल दिखाती हैं। पंजाब जीत की लय बनाए रखने उतरेगी। वहीं बैंगलोर इस मुकाबले में वापसी की उम्मीद के साथ उतरेगी।

पिछला मैच पंजाब के नाम PBKS vs RCB

पंजाब किंग्स ने बीते मैच में बाज़ी मारी थी। टीम ने अब तक खेले सात मुकाबलों में से पांच में जीत दर्ज कर चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं रजत पाटीदार की अगुवाई में खेल रही RCB चार मैच जीत चुकी है और फिलहाल पांचवें स्थान पर है।

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी? PBKS vs RCB Head-to-Head

अब तक आईपीएल में 34 बार पंजाब और बैंगलोर की भिड़ंत हो चुकी है। जिनमें से 18 मैच पंजाब ने जीते हैं जबकि 16 मैच RCB के नाम रहे हैं। RCB का पंजाब के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 241 रन रहा है, जबकि पंजाब ने RCB के खिलाफ 232 रन तक की पारी खेली है। दोनों टीमें अभी तक कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं, लेकिन हर सीज़न में इनके बीच का मुकाबला फैंस के लिए खास होता है।

कैसा रहेगा मोहाली का मौसम? PBKS vs RCB Weather

मुल्लांपुर में आज दोपहर बारिश की थोड़ी आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2:30 बजे के आस-पास 35% बारिश की संभावना जताई गई है। पूरे मैच के दौरान ये 30-35% तक बनी रह सकती है। हवाएं भी लगभग 24 km/h की रफ्तार से तेज़ चलेंगी। ऐसे में हो सकता है कि मैच की शुरुआत या बीच का खेल थोड़ा प्रभावित हो।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (RCB 2025 Squad)

  1. विराट कोहली
  2. रजत पाटीदार (कप्तान)
  3. देवदत्त पडिक्कल
  4. टिम डेविड
  5. लियाम लिविंगस्टोन
  6. क्रुणाल पंड्या
  7. भुवनेश्वर कुमार
  8. जोश हेज़लवुड
  9. लुंगी एनगिडी
  10. फिल साल्ट
  11. जितेश शर्मा
  12. यश दयाल
  13. रसिख सलाम
  14. नुवान तुषारा
  15. सुयश शर्मा
  16. अभिनंदन सिंह
  17. स्वास्तिक चिकारा
  18. जेकब बेथेल
  19. स्वप्निल सिंह
  20. मोहित राठी
  21. रोमारियो शेफर्ड
  22. मनोज भंडागे

पंजाब किंग्स की टीम (PBKS 2025 Squad)

  1. श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  2. ग्लेन मैक्सवेल
  3. मार्कस स्टोइनिस
  4. जोश इंग्लिस
  5. शशांक सिंह
  6. नेहल वढेरा
  7. हरनूर सिंह
  8. प्रियांश आर्य
  9. पायला अविनाश
  10. अज़मतुल्लाह उमरज़ई
  11. आरोन हार्डी
  12. मुशीर खान
  13. सूर्यांश शेडगे
  14. विष्णु विनोद
  15. प्रभसिमरन सिंह
  16. यश ठाकुर
  17. युजवेंद्र चहल
  18. अर्शदीप सिंह
  19. हरप्रीत बराड़
  20. जेवियर बार्टलेट
  21. कुलदीप सेन
  22. प्रवीण दुबे
  23. विशक विजयकुमार
Share This Article