Big News : पौड़ी गढ़वाल : कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, सिर पर पत्थर से वार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पौड़ी गढ़वाल : कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, सिर पर पत्थर से वार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
GANGRAPE IN UTTARAKHAND

GANGRAPE IN UTTARAKHAND

पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताजा मामला पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल तहसील का है जहां कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की गई लेकिन बहादुर बेटी ने हिम्मत दिखाई और आरोपी का विरोध कर गंभीर हालत में बस स्टैंड तक पहुंची।तभी कॉलेज के किसी स्टाफ की नजर छात्रा पर गई और वो छात्रा को बेस अस्पताल कोटद्वार ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है

वहीं छात्रा(21) के पिता ने राजस्व पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। जानकारी मिली है कि छात्रा अनुसूचित जाति की है जो चौबट्टाखाल तहसील में बीते बुधवार को महाविद्यालय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रही थी। तभी लटबो गांव के पास बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक ने लड़की को खींचा और सड़क से नीचे झाड़ियों की ओर ले गया। वहीं छात्रा ने विरोध किया और चिल्लाई। तभी आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार किया। छात्रा बुरी तरह घायल हो गई और युवक भाग गया। घायल छात्रा किसी तरह बस स्टैंड तक पहुंची जहां कॉलेज के किसी स्टाफ ने उसे देखा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसके गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। अब उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है।

राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article