Haridwar : रुड़की सिविल अस्पताल के वार्ड में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुड़की सिविल अस्पताल के वार्ड में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
hanging suicide

disaster news of uttarakhand

रुड़की। सिविल अस्पताल के वार्ड में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील कुमार (37 वर्ष) निवासी सुनहरा के रुप में हुई है। जानकारी मिली है कि मृतक मूल रुप से दिल्ली का रहने वाला था। वो काफी समय से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था। सुनील कुमार को टीबी की बीमारी थी। 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया था।

लेकिन अचानक रविवार की रात उसने वार्ड में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली है कि अस्पताल में उसके साथ उसका भांजा राकेश देख-रेख के लिए था। लेकिन उस समय भांजा सोया हुआ था। किसी को भी इसकी भनक नही लगी। रात करीब 12:30 बजे जब किसी ने फंदे से शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया।इसके बाद मौके पर अस्पताल कर्मचारी और अधिकारी पहुंचे। मामले की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्यपाल ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि सुनील कुमार बीमारी से काफी परेशान थे। इसके चलते ही बीमारी को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

Share This Article