Uttarakhand : केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे गोवा के यात्री, वाहन में लगी आग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे गोवा के यात्री, वाहन में लगी आग

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
WAAHAN MAI AAG

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे गोवा के यात्रियों के वाहन में बीते बुधवार को अचानक आग लग गई। यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग को बुझाया।

गोवा के यात्रियों के वाहन में लगी आग

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ दर्शन कर लौटे गोवा के यात्रियों के वाहन में अचानक आग लग गई। गोवा निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वाहन से केदारनाथ यात्रा पर आए थे। बीते बुधवार को वह दर्शन कर जामू-फाटा लौटे थे। यहां से रात्रि करीब पौने दस बजे वाहन से होटल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ने देखा कि बोनट से धुवां निकल रहा है।

वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित

वाहन रोक कर देखा तो बैटरी की तारें जल गई थी। जैसे ही कुछ समझते वाहन में आग लग गई थी। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत ने बताया कि वाहन की बैटरी गर्म होने के कारण संभवत: आग लगी है। घटना से वाहन में काफी नुक्सान हुआ है। लेकिन वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।