Big News : केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार मलेथा-टिहरी हाईवे पर हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, पांच घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार मलेथा-टिहरी हाईवे पर हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, पांच घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
accident-compressed

शुक्रवार को मलेथा-टिहरी हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार हुई हादसे का शिकार

शुक्रवार को उत्तराखंड के श्रीनगर में दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर के मलेथा-टिहरी हाईवे पर एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार में केदारनाथ जा रहे यात्री सवार थे। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रहे थे यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुई कार उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। कार में उत्तरकाशी के डुंडा गांव के एक ही परिवार को छह लोग सवार थे। शुक्रवार शाम करीब चार कार दुर्घटना का शिकार हो गई। डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

एक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन एक यात्री की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। लेकिन बाकी पांच घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बेस चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पांचों घायल अभी खतरे से बाहर हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।