Big News : बागेश्वर उपचुनाव में जीत के करीब पहुंची बीजेपी, 11वें राउंड के बाद पार्वती दास को मिले 31,411 वोट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर उपचुनाव में जीत के करीब पहुंची बीजेपी, 11वें राउंड के बाद पार्वती दास को मिले 31,411 वोट

Yogita Bisht
3 Min Read
Bageshwar by-election result

बागेश्वर उपचुनाव में 11वें राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी जीत के करीब नजर आ रही है। 11वें राउंड की मतगणना के बाद पार्वती दास को 31,411 वोट मिले हैं।

बागेश्वर उपचुनाव में 11वें राउंड के बाद जीत के करीब पहुंची बीजेपी

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। 11 वें राउंड की मतगणना के बाद पार्वती दास को 31,411 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 24,864 वोट मिले हैं। बीजेपी 2,598 वोटों से आगे चल रही है।

दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 2359 मतों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव के लिए दसवें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी 2359 मतों से आगे चल रही हैं। पार्वती दास को 27223 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी को 24864 मत प्राप्त हुए हैं।

नौवें राउंड में पार्वती दास 2261 मतों से निकली आगे

बीजेपी       पार्वती दास           23420
कांग्रेस       बसंत कुमार         21159
यूकेडी         अर्जुन देव            587
एसपी          भगवत प्रसाद       447
यूपीपी         भागवत कोहली     191
नोटा                                     903

आठवें राउंड की मतगणना BJP प्रत्याशी 2177 मतों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव के लिए आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें बीजेपी 2177 मतों से आगे है। बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को 20850 मत और कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 18673 मत प्राप्त हुए हैं।

बीजेपी       पार्वती दास           20850
कांग्रेस       बसंत कुमार          18673
यूकेडी        अर्जुन देव            520
एसपी         भगवत प्रसाद        394
यूपीपी        भागवत कोहली     170

सातवें राउंड में भाजपा 1542 मत से आगे निकली

बीजेपी       पार्वती दास          18299
कांग्रेस       बसंत कुमार         16757
यूकेडी        अर्जुन देव             457
एसपी         भगवत प्रसाद       354
यूपीपी        भागवत कोहली    148
नोटा                                     713

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।