Entertainment : Parineeti-Raghav Wedding: प्री वेडिंग फंक्शन हुए स्टार्ट, परी-राघव की फॅमिली के बीच खेला जाएगा क्रिकेट मैच - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Parineeti-Raghav Wedding: प्री वेडिंग फंक्शन हुए स्टार्ट, परी-राघव की फॅमिली के बीच खेला जाएगा क्रिकेट मैच

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
PARINEETI1

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में बनी हुई है। अभिनेत्री जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करेंगी। 13 मई 2023 को दोनों ने सगाई की। जिसके बाद अब दोनों के परिवार वाले अब शादी की तैयारियों में जुट गए है।

खबरों की माने तो कपल 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। तो वहीं अब खबर आ रही है की परिणीति और राघव चड्ढा की फॅमिली ने शादी से पहले के फक्शन भी शुरू कर दिए है।

शादी के फंक्शंस हुए शुरू

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी से पहले के फंक्शंस की शुरुआत कर दी है। दोनों के परिवार वाले ने प्री वेडिंग फंक्शन के लिए दिल्ली में है। बीते दिन परिणीति और राघव के परिवार वालों ने अरदास कर शादी के फंक्शन की शुरुआत की।

कपल की फैमिली के बीच होगा क्रिकेट मैच

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शादी के फंक्शन के बीच चोपड़ा और चड्ढा फैमिली एक क्रिकेट मैच खेलेगी। खबरों की माने तो कई सारी एंटेरटेनिंग एक्टिविटी मेहमानों के लिए प्लान की गई है।

जिसमें से एक क्रिकेट है। इस खेल में दो टीमें चोपड़ा वर्सेस चड्ढा होंगी। पारी और राघव के करीबी दोस्त भी इन फंक्शन्स का हिस्सा होंगे। बता दें की दोनों पारी और राघव क्रिकेट प्रेमी है।

उदपुर रवाना होंगे दूल्हा-दुल्हन 

दिल्ली में इस मैच का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद पारी और राघव के साथ परिवार वाले उदयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां शादी के बाकी फक्शन होंगे। 24 सितम्बर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ही परिवार कपल की शादी को लेकर काफी उत्साहित है। फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

Share This Article