Entertainment : शादी से पहले स्वर्ण मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे परिणीति-राघव, राजस्थान में लेंगे सात फेरे? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शादी से पहले स्वर्ण मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे परिणीति-राघव, राजस्थान में लेंगे सात फेरे?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
parineeti-raghav

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की हाल ही में सगाई हुई है। दोनों ने अपने रिश्तें को लेकर चुप्पी सधी हुई थी।

दोनों ने दिल्ली में सगाई की जिसमें राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों ने शिरकत की।  अभिनेत्री की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस भी सगाई में शामिल हुई। खबरों की माने तो दोनों ही साल शादी के आखिर में शादी कर लेंगे।

सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल

दोनों को हाल ही में उदयपुर से लौटते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की दोनों शादी की जगह ढूढ़ने गए थे। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को अमृतसर में देखा गया। जहा वो स्वर्ण मंदिर में वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने गए। सोशल मीडिया पर दोनों को कई सारी फोटोज वायरल हो रही है।

Entertainment News In Hindi

अमृतसर पहुंचे परिणीति-राघव

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटोज वायरल हो रही है। फोटोज  में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में  देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने ऑफ-व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था।

साथ ही सिर पर दुपट्टा रखा हुआ था। तो वहीं राघव ने वाइट कलर का कुरता पायजामा पहना हुआ है। कुर्ते के ऊपर ग्रे कलर की नेहरू जैकेट और सिर पर ऑरेंज कलर का कपड़ा बंधा है। दोनों ही काफी  खूबसूरत लग रहे थे।

परिणीति-राघव की शादी

खबरों की मानें तो  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। जिसके लिए उन्होंने राजस्थान में शादी करने की सोची है। अभिनेत्री  हाल ही में उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मिली थी। जहा उन्होंने उनसे उदयपुर में अचे होटल्स और जगहों की जानकारी हासिल की।

उदयपुर वो अपने परिवार के साथ गयी थी। अनुमान लगाया जा रहा है की परिणीति भी उदयपुर में ही शादी करेंगी। अगर ऐसा होता है तो परी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के जैसे ही राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग करेंगी।

Share This Article