Entertainment : Parineeti-Raghav: परिणीति ने गाया रोमांटिक सॉन्ग तो राघव ने परी को किया किस, वायरल हुआ वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Parineeti-Raghav: परिणीति ने गाया रोमांटिक सॉन्ग तो राघव ने परी को किया किस, वायरल हुआ वीडियो

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
PARINEETI1

बोलल्यूड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बीते दिन शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई कर ली। काफी दिनों से दोनों की सगाई की खबरें सुर्ख़ियों में थी। कल दोनों ने ही दिल्ली में रिश्ता पक्का कर लिया। सगाई में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

इस ख़ुशी के मौके पर अभिनेत्री की बहन प्रियंका चोपड़ा और डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही है। दोनों की एक और रोमांटिक सी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें परी राघव के लिए एक रोमांटिक सांग जाती नज़र आ रही है।

राघव ने परी को किया किस

सगाई के फक्शन से परी और राघव की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें परी बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में राघव के लिए सांग गाती हुई नज़र आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की कपल लोगों के बीच खड़े है। परी फिर राघव के लिए ‘माही मेनू छडयो ना’ गाना गाती नज़र आ रही है।

जिसके बाद राघव भी रोमांटिक अंदाज़ में परी को गाल पर किस करते है। दोनों अपनी सगाई के ख़ूबसूरत पल एन्जॉय कर रहे है।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। यूजर्स सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे है। एक यूजर ने लिखा आपको बहुत बहुत बधाई। तो वहीं दूसरे ने लिखा राघव शर्मा रहे है। एक अन्य यूजर ने लिखा बार बार वीडियो को देख रहा हूं। वीडियो काफी प्यारी है।

सगाई में इन मेहमानों ने की शिरकत

जानकारी के लिए बता दें की सगाई का फंक्शन दिल्ली में कपूरथला हाउस में हुआ था। इस फंक्शन में बॉलीवुड कलाकार और राजनीती से जुड़ें लोगों ने शिरकत की। फंक्शन में  लगभग 150 मेहमान मौजूद थे। जिसमें परी की बहन प्रियसनका चोपड़ा भी मौजूद थी। बिजी शेड्यूल की वजह से परी के जीजू निक जोनस नहीं आ पाए।

इसके अलावा राजनीती से आम आदमी पार्टी के लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शामिल थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी फंक्शन में आए थे। सगाई के बाद इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बड़ी ही ख़ूबसूरत लग रही है।

Share This Article