Entertainment : Parineeti Chopra: कहां और कब होगी परिणीति की सगाई? जानिए  कैसे होंगे दोनों के इंगेजमेंट आउटफिट्स - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Parineeti Chopra: कहां और कब होगी परिणीति की सगाई? जानिए  कैसे होंगे दोनों के इंगेजमेंट आउटफिट्स

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
parineeti

बॉलीवुड में अब एक और एक्टर शादी की तरफ बढ़ रहा है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही सगाई करना जा रही है। बीते कुछ दिनों से आप एक्ट्रेस की सगाई की खबरें सुनते आ रहे होंगे। परिणीति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई करने जा रही है। चलिए जानते है अभिनेत्री की सगाई से जुड़ी जानकारी।

कब और कहां होगी सगाई

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा कल यानी की 13 मई को सगाई करने जा रहे है। सगाई का ये फंक्शन बहुत ही प्राइवेट होगा। इसमें परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों ही कल एक दूसरे को रिंग पहना कर रिश्ता पका कर देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथला हाउस में की जाएगी।

दोनों के इंगेजमेंट आउटफिट्स

कल के सारे इंतज़ार लग भग पूरे हो चुके है। फंक्शन टाइट सिक्योरिटी में होगा। ताकि मीडिया और अन्य कोई फंक्शन में ना जा सके। दोनों के ही ऑउटफिट मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए है। दोनों उन्हें के ही ऑउटफिट पहनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के ही ऑउटफिट एक दूसरे से मैच करेंगे।

राघव फंक्शन में प्लेन खादी सिल्क पहनेंगे।इसके अलावा बीते दिनों परिणीति को मनीष के घर के बाहर भी देखा गया था। जिससे साफ़ हो गया की वो मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा ही पहनेंगी।

लाइटों से सजा परी का मुंबई वाला घर

दोनों को कई बार पैपराजी द्वारा एक साथ स्पॉट किया गया था। जिससे परिणीति और राघव के डेटिंग की अफवाह फैली थी। अब ये दोनों कल सगाई करने जा रहे है। इसके अलावा परी का मुंबई वाला घर भी लाइटों से सज चुका है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

इससे साफ़ जाहिर हो रहा है की एक्ट्रेस के घर में भी तैयारियां शुरू हो गयी है। घर को काफी तरीके से सजाया गया है। बता दें एक्ट्रेस का घर मुंबई के बांद्रा में है। फैंस अभिनेत्री की सगाई की खबर सुनकर उनको सोशल मीडिया पर बधाईया दे रहे है।

Share This Article