Entertainment : Hera Pheri 3 में बाबू भैया की वापसी!, Paresh Rawal ने फैंस को दिया ये बड़ा हिंट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Hera Pheri 3 में बाबू भैया की वापसी!, Paresh Rawal ने फैंस को दिया ये बड़ा हिंट

Uma Kothari
3 Min Read
paresh-rawal-hera-pheri 3

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: बॉलीवुड की कल्ट काॅमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरा फेरी के तीसरे पार्ट को लेकर खबरे सुर्खियों में है। जहां फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। तो वहीं कुछ वक्त पहले इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी खड़ा हुआ। इस फिल्म की जान कहे जाने वाले परेश रावल ने फिल्म को करने से मना कर दिया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि अक्षय कुमार ने परेश को नोटिस भेजकर मुआवजे की मांग कर डाली। हालांकि अब परेश रावल ने उनके बीच का विवाद सुलझने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ये हिंट भी दे दिया है कि वो अब इस फिल्म में वापसी करने वाले है।

विवादों पर क्या बोले? Paresh Rawal Hera Pheri 3

खबरों की माने तो परेश रावल ने हेरा फेरी 3 विवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “असल में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट ऑडियंस को बेहद पसंद आ जाता है, तब उसे बेहद सतर्क रहते हुए संभालने की जरूरत पड़ती है। ऑडियंस ने हमें प्यार दिया है और ये पूरी रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ में आता है। इसे हल्के में लेना सही नहीं है।”

हेरा फेरी 3 में वापसी का दे दिया हिंट

उन्होंने आगे कहा कि, “ऑडियंस के लिए हम अपना बेस्ट देने के लिए आभारी हैं। मुझे लगता है कि सभी को एक साथ में आना चाहिए और अपना बेस्ट देना चाहिए। सिर्फ ये एक टेंशन की बात थी लेकिन अब सब कुछ सही है।”

विवाद सुलझने के ऊपर पूछा गया तो उन्होंने हंस कर कहा, “हां, ये होने वाला था। सिर्फ हमें कुछ चीजें बैटर करने की जरूरत होती हैं। फाइनली इसमें शामिल सभी लोग प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी अविश्वसनीय तरीके से क्रिएटिव और लॉन्ग टाइम फ्रेंड्स हैं।” फाइनली विवाद खत्म होने के बाद फिल्म में बाबू भैया अपने किरदार में वापसी करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन खबरों की माने तो ये जल्द होगी।

Share This Article