Big News : पंचायतों का कार्यकाल खत्म, प्रशासकों को किया गया नियुक्त, आदेश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पंचायतों का कार्यकाल खत्म, प्रशासकों को किया गया नियुक्त, आदेश जारी

Yogita Bisht
1 Min Read
panchayat

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़ बाकी 12 जिलों की पंचायतों का कार्यकाल 29 नंवबर को पूरा हो गया है। जिसके बाद अब पंचायतों में भी प्रशासकों को नियुक्त कर दिया गया है। ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में चुनाव ना हो पाने के कारण पंचायतों को भी प्रशासकों के हवाले कर दिया गया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं।

पंचायतों का कार्यकाल खत्म, प्रशासकों की हुई नियुक्त

हरिद्वार जिले को छोड़ प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति हो गई है। चुनाव ना हो पाने के कारण पंचायतों में भी प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस से पहले नगर निकायों में भी प्रशासकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

panchayat
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।