International News : गरीबी से बेहाल पाकिस्तान की एक दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटो से तौला, देखिए वायरल वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गरीबी से बेहाल पाकिस्तान की एक दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटो से तौला, देखिए वायरल वीडियो

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
pakistani bride

शादियों में पानी की तरह पैसा खर्च करना एक ट्रेंड सा बन गया है। बड़े बड़े सितारें और बिजनेसमैन शादियों में करोड़ों का खर्चा कर देते है। इसी से जुड़ी एक खबर पडोसी मुल्क पाकिस्तान से आ रही है।

पाकिस्तान की एक दुल्हन का वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में वो अपने आप को सोने की ईंटों से तराजू में तोल रही है।

सोने की ईंटो से तौली गई दुल्हन

पाकिस्तान के एक बिज़नेसमैन ने दुबई में अपनी बेटी की शादी की। जिसमें उन्होंने बेटी को सोने में तौला। शादी में शामिल मेहमान ये देखकर काफी हैरान रह गए।

जब उन्होंने देखा की दुल्हन को उसके वजन के बराबर यानी की 70 किलो सोने की ईटों से तोला जा रहा है। तराजू में जहा एक तरफ दुल्हन बैठी तो वहीं दुल्हन के वजन के जितनी दुसरे पलड़े पर सोने की ईंटे डाली गई।

यूजर ने कहा पैसों की बर्बादी

सोशल मीडिया पर दुबई में हुई इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर दुल्हन और परिवार वालों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा पाकिस्तान गरीबी के दौर से गुजर रहा है और कुछ लोगों को शो ऑफ करना है। तो वहीं एक ने कहा ये पैसा गरीबों में बाटा होता तो दुआएं मिल जाती। तो वहीं एक यूजर ने कहा पाकिस्तान भूखा मर रहा है और इन्हें शो ऑफ करना है।

दुल्हन ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर लोगों ने दुल्हन को जमकर ट्रोल किया। जिसके बाद दुल्हन ने बताया की उन्होंने अपनी शादी की थीम बॉलीवुड मूवी जोधा अख़बार जैसे रखी थी।

दुल्हन ने जोधा अकबर मूवी में सोने से तोलने की रस्म अपनी शादी में भी करवाई। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इससे दहेज़ से जोड़ दिया। आगे दुल्हन ने बताया की ये ईटे सोने की नहीं है। इन ईटों में बस सोने का पानी था।

Share This Article