Trending : WhatsApp Group से निकाले जाने पर इतनी नाराजगी? Admin की गोली मारकर की हत्या - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

WhatsApp Group से निकाले जाने पर इतनी नाराजगी? Admin की गोली मारकर की हत्या

Uma Kothari
3 Min Read
admin

आमतौर पर देखा गया है कि जब किसी को व्हाट्सऐप ग्रुप (Whatsapp Group) से हटा दिया जाता है तो वो या तो एडमिन(Admin) से दोबारा जोड़ने की रिक्वेस्ट करता है या फिर नाराजगी जताकर अपनी असहमति जाहिर करता है। कुछ लोग इसे मजाक में लेते हैं तो कुछ हल्की बहस कर लेते हैं। लेकिन शायद ही इससे आगे मामला कभी बढ़ता है। हालांकि जब अहंकार हावी हो जाता है तो ये छोटी बातें बड़े विवाद में बदल जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। जहां पर व्हॉट्सऐप ग्रुप से निकाले जाने पर इंसान की जान चली गई।

WhatsApp Group से निकाले जाने पर Admin की गोली मारकर हत्या

दरअसल ये घटना पाकिस्तान के पेशावर की है। जहां पर एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप से निकाले जाने के गुस्से में आकर ग्रुप एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना सात मार्च को रेजी सफ़ेद सांग इलाके में हुई। ये घटना इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

हुआ यू कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन मुश्ताक अहमद ने आरोपी अशफाक को ग्रुप से हटा दिया था। यही विवाद हिंसक हो गया। फिलहाल ग्रुप से हटाने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से कोई रंजिश थी।

व्हॉट्सऐप एडमिन को मारी गोली

मृतक के भाई हुमायूं ने बताया कि वे अशफाक से बात कर मामले को शांत करने के लिए उसके घर जा रहे थे। लेकिन अशफाक ने बात सुनने के बजाय उन पर गोली चला दी। दोनों भाई जान बचाने के लिए पास के एक पेट्रोल पंप पर छिप गए। लेकिन अशफाक वहां भी पहुंच गया और उसने मुश्ताक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि अब तक किसी भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की माने तो पोस्टमार्टम के बाद मुश्ताक का शव परिवार को सौंप दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप विवाद बन रहे हैं खतरनाक

बता दें कि भारत में भी व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर विवाद इतना गंभीर हुआ था। 2023 में भारत के गुड़गांव में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। जहां ग्रुप से निकाले जाने पर तीन लोगों ने एडमिन को गोली मार दी थी।

Share This Article