Entertainment : OSCARS में बढ़ा भारत का मान! राम चरण, करण जौहर, जूनियर NTR को भेजा एकेडमी मेंबर बनने का न्‍योता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

OSCARS में बढ़ा भारत का मान! राम चरण, करण जौहर, जूनियर NTR को भेजा एकेडमी मेंबर बनने का न्‍योता

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
oscars1

दुनियाभर में चर्चित और प्रतिष्‍ठ‍ित एकेडमी अवॉर्ड्स में आख‍िरकार भारत को पहचान मिल ही गई। भारत से एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भर से कुछ कलाकारों को सदस्य बनाने का इनविटेशन भेजा है। जिसमें निर्देशक करण जौहर, RRR फेम  राम चरण और जूनियर एनटीआर शामिल है।

भारत से इन कलाकारों को भेजा इनविटेशन

एकेडमी नई सदस्य्ता का इनविटेशन दुनिया भर से 398 कलाकारों को भेजा गया है। जिसमें भारत से करण जौहर, राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्ममेकर मणिरत्नम और म्‍यूजिक कम्‍पोजर एमएम कीरावनी,डॉक्‍यूमेंट्री ‘ऑल टैड ब्रीद्स’ के डायरेक्टर शौनक, नाटू नाटू’ के सिंगर चंद्रबोस और सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार भी शामिल है। इस लिस्ट में इंटरनेशनल स्टार्स टेलर स्‍व‍िफ्ट और के. हुई क्‍वान भी शामिल है।

योग्‍यता के आधार पर किया जाता है चयन

नियमों के अनुसार एकेडमी में कलाकारों की योग्‍यता के आधार पर चयन किया जाता है। सिनेमा-संगीत की दुनिया में में उनके योगदान की देखा जाता है।

तब जाकर  एकेडमी के सदया बनने के लिए न्योता भेजा जाता है। एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने कहा की इन कलाकारों को अकादमी में स्वागत करते हुए  गर्व हो रहा है। इनके पास सिनेमा के विषय में भरपूर टैलेंट है।  मोशन पिक्चर्स की कला से दुनिया में फिल्म लवर्स पर अपना प्रभाव छोड़ा है।

398 लोगो को भेजा गया इनविटेशन

एकेडमी मेंबर के लिए  398 लोगों को इनविटेशन भेजा गया है। सभी कलाकारों के इनविटेशन स्वीकारने के बाद अकादमी में 10,817 सदस्य हो जाएंगे। जिसमें 9,375 सदस्य वोट देंगे। कुछ सदस्य रिटायर हो गए है। तो वहीं कुछ का निधन हो गया है। 10 मार्च 2024 को अगला ऑस्कर होगा।

पिछले साल 397 लोगों को भेजा था न्‍योता

सदस्य्ता की लिस्ट में ड्रेस डिजाइनर, कास्टिंग डायरेक्‍टर, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्‍ट आदि लोग शामिल होते है। पिछले साल ऑस्कर ने 397 लोगों को इनविटेशन भेजा था। इसमें सिंगर बिली इलिश,कैटरियोना बाल्फ,ऑस्कर विनर एरियाना डेबोस, जेमी डोर्नन और डाना वाल्डेन आदि शामिल थे।

Share This Article