Dehradun : देहरादून में शराबी महिलाओं का हंगामा, पुलिस और आम लोगों से भिड़ीं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में शराबी महिलाओं का हंगामा, पुलिस और आम लोगों से भिड़ीं

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ayodhya ram mandir

ayodhya ram mandirदेहरादून: राजधानी देहरादून में शराब पीकर महिलाओं और युवतियों के हंगामा करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देर रात को भी कुछ ऐसा मामला सामने आया। तपोवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बगैर आईडी के ठहरी चार महिलाओं ने शराब नीकर देर रात को जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस और आम लोगों के साथ भी गालीगलौच किया।

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नशे में कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। तब जाकर किसी तरह महिलाओं को शांत कर मेडीकल कराया गया। चारों महिलाओं का चालान कर दिया गया। जुर्माना जमा करवाने के बाद चारों को परिचितों के सुुपुर्द कर दिया।

Share This Article