Highlight : सरकार और नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, 30 सितंबर को निकालेंगे रैली - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सरकार और नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, 30 सितंबर को निकालेंगे रैली

Yogita Bisht
1 Min Read
विपक्ष की अनदेखी का आरोप

हल्द्वानी में विपक्ष ने राज्य सरकार के साथ ही नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज सरकार और प्रशासन पर विपक्ष की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर को जन आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है।

सरकार और नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आगामी 30 सितंबर को हल्द्वानी में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस द्वारा महिला अपराध, बढ़ती नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और विपक्ष के विधायकों की उपेक्षा को लेकर हल्लाबोल का कार्यक्रम तय किया गया है।

रैली में पहुंचेंगे कुमाऊं मंडल से हजारों कार्यकर्ता

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज से डीएम कैंप कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसमें कुमाऊं मंडल से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित कई नेता और विधायक भी शामिल होंगे।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।