Big News : कर्णप्रयाग सड़क हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो, 12 घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कर्णप्रयाग सड़क हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो, 12 घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन हुआ हादसे का शिकार

कर्णप्रयाग सड़क हादसे में घायलों में से एक और दम तोड़ दिया है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों की टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। शनिवार को घायलों में से एक ने एम्स ले जाते हुए दम तोड़ दिया।

मृतकों की संख्या हुई दो, 12 घायल

शनिवार को एक और मौत होने के बाद हादसे मं मारे जाने वाले लोगों की संख्या दो गई है। जबकि 12 लोग घायल हैं। जिसमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में से एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। जबकि अन्य घायलों का उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा है।

अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे थे ग्रामीण

बता दें कि गुरूवार को नारायणबगड़ ब्लॉक के कफोली गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। शुक्रवार को महिला के अंतिम संस्कार करने के लिए गांव वाले नलगांव पिंडर नदी किनारे पहुंचे। अंतिम संस्कार कर वापस लौटने के दौरान नलगांव से एक किमी आगे कफोली की ओर टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हो गए थे।

मृतकों के नाम

  • रघुबीर सिंह, 59 वर्ष, कफोली (नारायणबगड़)
  • दयाल सिंह, 65 वर्ष, कफोली

घायलों की सूची

  • जयवीर सिंह, 58 वर्ष, कफोली
  • दिनेश सिंह, 38 वर्ष, गंडीक
  • कुलदीप सिंह, 45 वर्ष (चालक)
  • प्रवीण सिंह, 30 वर्ष
  • मनवर सिंह, 56 वर्ष, कफोली
  • सचिन, 28 वर्ष
  • रघुबीर सिंह, 57 वर्ष
  • दिव्या सिंह, 28 वर्ष
  • बलबीर, 39 वर्ष, गंडीक
  • उमेद सिंह, 62 वर्ष
  • धर्मेंद्र सिंह, 35 वर्ष
  • राजेंद्र सिंह, 50 वर्ष
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।