Big News : Bhimtal Accident : भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई पांच, 6 की हालत नाजुक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bhimtal accident : भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई पांच, 6 की हालत नाजुक

Yogita Bisht
1 Min Read
भीमताल बस हादसा

बुधवार को हुए भीमताल हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे। गुरूवार सुबह घायलों में से एक और ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या पांच हो गई है। जबकि छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनमें से एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।

भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम

भीमताल हादसे में घायल एक और ने दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह हादसे में घायल हल्द्वानी दमुवाढुंगा के रहने वाली 21 वर्षीय दीक्षा प्रकाश ने दम तोड़ दिया। जबकि छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। इसमें से एक को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है।

ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम पहुंची है हल्द्वानी

मिली जानकारी के मुताबिक छह घायलों की हालत नाजुक है। उन्हें भी ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। कुछ घायलों की हालत में इलाज के बाद सुधार देखा जा रहा है। घायलों के इलाज के लिए ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम भी हल्द्वानी पहुंची है। ये टीम आवश्यकता के मुताबिक उनकी सर्जरी कर रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।