Big News : गंगोत्री हादसे में घायल एक और की मौत, मृतकों की संख्या चार, दो घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गंगोत्री हादसे में घायल एक और की मौत, मृतकों की संख्या चार, दो घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
GANGOTRI ACCIDENT

बीते शुक्रवार को देर शाम उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर नदी में वाहन गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया था। इस हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

नदी में वाहन गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम नदी में वाहन गिरने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल थे। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं।

चार की मौत, दो घायल

बता दें कि वाहन में छह लोग सवार थे। गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।