Big News : पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
भूस्खलन

पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। बता दें कि एलागाड़ के पास हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन खराब हो गई थी। जिसे ठीक करने के दौरान शनिवार शाम अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के कमल सिंह चिफलतरा निवासी शनिवार शाम को खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

नेपाल निवासी एक व्यक्ति घायल

भूस्खलन के कारण जहां एक की मौत हो गई तो वहीं नेपाल निवासी प्रकाश बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल पहुंचाया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।