Highlight : पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौके पर ही मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौके पर ही मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
dead body

भारी बारिश का कहर पहाड़ों पर इन दिनों बरस रहा है। चमोली में पहाड़ी से चट्टान गिरने की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश होने के कारण देवाल- खेता सड़क बंद हो गई थी। जिस कारण व्यक्ति पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से खाई में गिरा व्यक्ति

चमोली जिले के तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बख्तावर सिंह(44) निवासी तेलियापाटा देवाल बाजार से अपने घर को लौट रहा था। लेकिन देवाल-खेता सड़क बंद थी। सड़क होने के कारण वो बोरागाड़ से पैदल ही अपने घर के लिए निकला।

चट्टान के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

बख्तावर सिंह गांव के कुछ ही दूरी पर था कि अचानक चटटान से गिरे पत्थर के साथ वो गहरी खाई में जा गिरा। चट्टान के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हुत देर तक जब परिजनों का उस से संपर्क नहीं हुआ और ना ही वो घर पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद उसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर खाई में मिला।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक का शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़कर गया है। मृतक की 16 साल की बेटी रिया दानू कक्षा 12 और 12 साल का बेटा हर्षित कक्षा नौ में है। दोनों बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। जिसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।