Big News : अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, हादसे में एक की मौत, सात घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, हादसे में एक की मौत, सात घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
पिकअप हादसे का शिकार

हरीशताल की ओर जा रही एक पिकअप पटरानी के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक छात्रा की मौते पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।

अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप

भीमताल में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल में एक पिकअप वाहन जो कि हरीशताल की ओर जा रहा था वो पटरानी के पास हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में एक की मौत सात गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि भीमताल निवासी मनोज भट्ट पिकअप में बिजली के पोल लेकर जा रहा था। वाहन में तीन कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला के अलावा मनोज का साथी अरुण भी सवार था। रास्ते में गेहूं पिसवाकर लौट रहे पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई, पिंकी और चंदू ने भी उनसे लिफ्ट मांगी।

वाहन देर शाम गड़ से करीब 300 मीटर आगे ही पहुंचा था कि वो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में नीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंकी, अरुण, निखिल, नंदू, मनोज भट्ट, देवेंद्र और भोला गंभीर रूप घायल हो गए।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।