Assembly Elections : उत्तराखंड: अपनी महिला अध्यक्ष किनारे, कांग्रेस महिला अध्यक्ष को टिकट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: अपनी महिला अध्यक्ष किनारे, कांग्रेस महिला अध्यक्ष को टिकट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: राजनीति भी गजब है। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घमासान मचा हुआ है। भजपा और कांग्रेस ने अपनी एक-एक लिस्ट जारी कर कुछ पत्ते खोले दिये हैं। दोनों ही दलों में दल बदलुओं को भी टिकट दिया गया है। लेकिन, एक गजब मामला भी देखने को मिला है।

भाजपा ने अपनी महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को यमकेश्वर से टिकट नहीं दिया। भाजपा ने वहां से कांग्रेस पृष्ठभूमि की नेता रेणु को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस से एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दे दिया। इस फैसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि, अभी भाजपा की एक और लिस्ट आनी बाकी है। माना जा रहा है कि भाजपा ऋतु खंडूरी की सीट बदल सकती है। उनका टिकट पहली लिस्ट में रणनीतिक लिहाज से फाइनल नहीं किया गया। राजनकारों की मानें तो भाजपा कोटद्वार सीट से भी ऋतु खंडरी पर दांव खेल सकती है।

उसके पीछे कारण यह है कि खंडूरी और जरूरी का नारा भाजपा ने 2012 के चुनाव में वहीं से दिया था। लेकिन, खंडूरी चुनाव हार गए और भाजपा महज से सीट से सत्ता से दूर रह गई। भाजपा खंडूरी की हार को भावनात्मक मोड़ देकर ऋतु खंडूरी को ब्राहमण चेहरे के रूप में यहां उतार सकती है। हालांकि, पूरी स्थिति दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद ही साफा हो पाएगी।

Share This Article