Big News : एक साल पूरा होने पर सीएम ने किया जनता का आभार व्यक्त, की कई घोषणाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

एक साल पूरा होने पर सीएम ने किया जनता का आभार व्यक्त, की कई घोषणाएं

Yogita Bisht
4 Min Read
DHAMI

धामी सरकार का एक साल पूरा होने पर सीएम धामी ने जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। इसके साथ ही सीएम धामी ने कई घोषणाएं भी की हैं।

धामी सरकार का एक साल हुआ पूरा

धामी सरकार ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने मिथक तोड़ते हुए पुनः सेवा का मौका दिया है। इस लिए प्रदेश की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम ने शहीदों को किया नमन

सीएम ने उत्तराखण्ड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये जीत हमारी नहीं प्रदेश की जनता की जीत थी। तीसरा दशक उत्तराखंड राज्य का होगा। पीएम मोदी के इस कथन को हम साकार कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

सीएम धामी ने कहा कि बहुत सारे लोग बेरोजगार युवाओं के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसे लोंगो के दिन लद गए हैं। राज्य के एक-एक भ्रष्टाचारी को बताना चाहता हूँ कि ये हामी से बनी हुई सरकार है। इसलिए भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में तेजी से विकास कार्य हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग डबल इंजन की सरकार पर सवाल उठाते हैं। सीएम ने कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि डबल इंजन का कमाल है कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में तेजी से काम हो रहें हैं।

सरकार ने लिए ये कड़े फैसले

  • बीपीएल परिवारों को 3 निःशुल्क गैस सिलेंडर एक साल में देने काम किया है।
  • समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
  • महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया है।
  • प्रदेश में कड़ा धर्मांतरण कानून को लागू किया है।
  • उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति को लागू किया है।
  • सख्त नकल विरोधी कानून प्रदेश में बनाया गया है।
  • राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी आरक्षण को भी सरकार ने लागू किया है।

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं

  • प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को 50% यात्रा में छूट दी जाएगी।
  • खेल विश्वविद्यालय के रूप में हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विकसित किया जाएगा।
  • हल्द्वानी में खेल यूनिवर्सिटी बनेगी।
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को किया शुरू जाएगा।
  • श्रमिकों के बच्चो के लिए मॉडल स्कूल बनेंगे।
  • उत्तराखंड के लोक पर्व को मनाने के लिए समिति बनाई जाएगी।
  • स्नातक पास छात्रों के स्किल डवलपमेंट के लिए योजना शुरू होगी। जिससे युवा विदेशों तक जा सकेंगे।
  • 250 आबादी वाले गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा।
  • जिला सेवायोजन कार्यालय को स्वरोजगार के नोडल के तौर पर भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • दिवालिखाल से गैरसैंण तक की सड़क का चौड़ीकरण होगा।
  • लोकतंत्र सेनानी के निधन के बाद पेंशन उनकी पत्नी को दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।