सुनील श्रॉफ: बॉलीवुड के अभिनेता सुनील श्रॉफ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। काफी वक्त से बीमार चल रहे अभिनेता का कल यानी 14 अगस्त को निधन हो गया है। हाल ही में अभिनेता को अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में देखा गया था।

सुनील श्रॉफ इन फिल्मों में आए नजर
सुनील ने कई साड़ी हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाया है। फिल्म अंधा युद्ध, दीवाना, तथास्तु, द्रोह काल आदि फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीता। इंडस्ट्री में अभिनेता ने कड़ी मेहनत और अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया था।
अभिनेता का पंकज त्रिपाठी संग पोस्ट
सुनील का आखरी इंस्टाग्राम पोस्ट पंकज त्रिपाठी संग है। सोशल मीडिया पर एक्टर काफी एक्टिव थे। इंस्टाग्राम पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट की डिटेल्स वो अपने फंस के साथ साझा करते रहते थे। फिल्मों के अलावा वो ब्रांड्स के विज्ञापन भी किया करते थे।
ईद का आखिरी वीडियो
बता दें की इंस्टाग्राम पर सुनील का आखिरी वीडियो डांस करते हुए है। जिसमें वो हस्तें हुए ईद पर डांस करते दिखाई दे रहे है। ये पोस्ट 17 अगस्त 2022 है। वो ईद सेलिब्रेट कर रहे है। ईद मुबारक गाने पर अभिनेता थिरकते हुए दिखाई दे रहे है।