Big News : Uttarakhand Nikay Chunav : 12 नगर पालिकाओं में OBC तो सात पर बनेंगे SC अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Uttarakhand Nikay Chunav : 12 नगर पालिकाओं में OBC तो सात पर बनेंगे SC अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट

Yogita Bisht
2 Min Read
NIKAY CHUNAV

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी हो गई है। प्रदेश के 11 नगर निगमों में से अब दो में ओबीसी मेयर बनेंगे। जबकि एक नगर निगम एससी को दिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत की बात करें तो 12 नगर पालिका पर ओबीसी की तो सात पर एससी नगर पालिका अध्यक्ष बनेंगे।

नगर निकायों की आरक्षण सूची हुई जारी

नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। बात करें नगर निगम की तो दो नगर निगम पर ओबीसी मेयर होंगे। नगर निगम हरिद्वार में अन्य पिछड़ी जाति (महिला) और नगर निगम हल्द्वानी अन्य पिछड़ी जाति के मेयर होंगे। जबकि नगर निगम ऋषिकेश की सीट एससी को दी गई है। वहीं नगर निगम पिथौरागढ़, नगर निगम अल्मोड़ा और नगर निगम रूड़की पर महिला मेयर बनेंगी।

12 नगर पालिकाओं में OBC तो सात पर बनेंगे SC अध्यक्ष

उत्तराखंड में नगर पालिका में 43 में से 19 एससी और ओबीसी को दिए गए हैं। 12 नगर पालिकाओं पर ओबीसी अध्यक्ष और सात नगर पालिकाओं पर एससी अध्यक्ष बनेंगे। मसूरी, हर्बटपुर, मंगलौर, बड़कोट, चम्बा, टनकपुर, भीमताल, महुआखेड़ा, नगला, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज में ओबीसी अध्यक्ष होंगे। जबकि विकासनगर, लक्सर, बड़कोट, चिल्याड़ीसौंड़, कर्णप्रयाग, चम्बा, टनकपुर, बागेश्वर, नैनीताल और कालाढूंगी में एससी अध्यक्ष होंगे।

नगर पालिका 1
नगर पालिका 2
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।