Char Dham Yatra 2023 : बढ़ रही गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या, अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा भक्त कर चुके हैं दर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बढ़ रही गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या, अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा भक्त कर चुके हैं दर्शन

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
CHAR DHA YATRA 2023

मौसम इन दिनों चारधाम यात्रा के अनुकूल हो गया। जिस वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब तक मां गंगा और मां यमुना के 3,74,190 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम में मंगलवार तक 11,771 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं यमुनोत्री धाम में 9979 यात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन चार दिनों में प्रत्येक दिन यात्रियों की संख्या धामों में नौ हज़ार के पार पहुंच रही है।

जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अब दिन पर दिन मौसम यात्रा के अनुकूल हो गया है। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा देखने को मिलेगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।