Dehradun : अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
bjp flag (1)

लोकसभा चुनाव से पहले जहां भारतीय जनता पार्टी के ओर से दूसरे दल के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का सिलसिला जारी है। वहीं रविवार को एक और नेता में भाजपा का दामन थामा है ।

सुबोध राकेश ने थामा BJP का दामन

बता दें भगवानपुर की विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सुबोध राकेश जो की 2022 में बसपा से चुनाव लड़े थे वह अब। भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि सुबोध राकेश ममता राकेश जो कि कांग्रेस विधायक हैं उनके देवर है।

हजारों समर्थकों के साथ हुए BJP में स शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में हजारों समर्थकों के साथ सुबोध राकेश ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

लोकसभा चुनाव में होगा इजाफा : भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सुबोध राकेश का बड़ा जन आधार है और भारतीय जनता पार्टी में उनके शामिल होने से लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में और इजाफा होगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।