Uttarakhand : अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा राज्य आंदोलन का इतिहास, तैयार हो रही किताबें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा राज्य आंदोलन का इतिहास, तैयार हो रही किताबें

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
sarkari school

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे राज्य आंदोलन का इतिहास भी पढ़ सकेंगे। इसके अलावा राज्य के प्रमुख त्योहार, मेले और उत्सव के बारे में भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को पुस्तक तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

प्राथमिक स्तर पर पढ़ाई जाएगी स्थानीय बोली भाषा

जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्थानीय बोली भाषा की जानकारी के लिए प्राथमिक स्तर पर गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी में पढ़ाया जाएगा। एससीईआरटी की ओर से कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तैयार की गई हैं।

माध्यमिक स्तर पर पढ़ सकेंगे राज्य का इतिहास

जबकि माध्यमिक स्तर पर बच्चे राज्य का इतिहास, रीति रिवाज, भूगोल, मेले, उत्सव, प्रमुख त्योहार, राज्य आंदोलन का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के लोगों की भूमिका और राज्य के प्रसिद्ध लोगों के बारे में पढ़ सकेंगे। इसके लिए विरासत नाम कि पुस्तक तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से भी जानकारी मांगी गई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।