अब 25 जून को Barkot में होगी महापंचायत, इस संगठन ने किया ऐलान

अब 25 जून को Barkot में होगी महापंचायत, इस संगठन ने किया ऐलान

Yogita Bisht
2 Min Read
yamunaghati 2

Purola में विवाद कम नहीं हो रहा है। आज होने वाली महापंचायत ना हो पाने के कारण यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष ने अब 25 जून को महापंचायत का ऐलान कर दिया है। इस महापंचायत का आयोजन बड़कोट में किया जाएगा।

25 जून को Barkot में होगी महापंचायत

Purola विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ मुस्लिम संगठनों ने 18 जून को होने वाली महापंचायत को स्थगित करने से इंकार कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन 25 जून को Barkot में महापंचायत का ऐलान कर दिया है।

यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष गिरफ्तार

यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के साथ कई लोग महापंचायत करने के लिए पुरोला जा रहे थे। लेकिन Purola में धारा 144 लागू होने के कारण इन्हें पुलिस द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया।

जिसके बाद यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज और तीन दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें उपजिलाधिकारी बड़कोट व एसएचओ बड़कोट की मौजूदगी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंगरा पुल नौगांव में सड़क पर बैठकर कर रहे थे सभा

यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज की अगुवाई में लोग Purola जा रहे थे। रास्ते में पुलिस द्वारा रोके जाने पर ये मुंगरा पुल नौगांव में सड़क पर बैठकर सभा कर रहे थे।

जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष के साथ ही नौगांव, Barkot के व्यापार मंडल अध्यक्ष भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।