Big News : अब उत्तराखंड आ रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विजय संकल्प यात्रा का करेंगे आगाज़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब उत्तराखंड आ रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विजय संकल्प यात्रा का करेंगे आगाज़

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
BJP PRESIDENT JP NADDHA

BJP PRESIDENT JP NADDHA

देहरादून : पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आ रहे हैं। जी हां बता दें कि इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता कर दी। मदन कौशिक ने बताया कि 18 दिसंबर से भाजपा विजय संकल्प यात्रा का आगाज़ करेगी. इस संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से होगा और इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे।

मदन कौशिक ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पिछले पांच साल में बेहतर काम किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि ये विजय संकल्प यात्रा 4500 किलोमीटर से लंबी होगी। कई इलाकों में ये यात्रा निकाली जाएगी जो की भव्य होगी।

मदन कौशिक ने जानकारी दी कि 70 एलईडी रथ यात्रा होंगे। गढ़वाल क्षेत्र में 41 एलईडी रथ जिम्मेदारी संभालेंगे। रथों के माध्यम से मल्टी पर्पज काम होंगे। मदन कौशिक ने जानकारी दी कि आम जनता, सभी वर्गों से सीधा संवाद होगा। सुझाव पेटिका के माध्यम से सुझाव लिए जायेंगे।

Share This Article