Dehradun : अब रात 10 बजे ही बंद करनी होंगी दून के इस इलाके में कैफे और दुकानें, जानिए क्यों? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब रात 10 बजे ही बंद करनी होंगी दून के इस इलाके में कैफे और दुकानें, जानिए क्यों?

Yogita Bisht
3 Min Read
police doon पुलिस

राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन में अब रात 10 बजे ही सारी दुकानें और कैफे बंद हो जाएंगे। यानी अगर आप रात 10 बजे बाद कुछ लेने निकलते हैं तो आपको वे नहीं मिल पाएगा। पुलिस अधिकारियों ने रात 10 बजे तक सारी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं।

रात 10 बजे ही बंद हो जाएंगी कैफे और दुकानें

राजधानी देहरादून में पिछले दिनों क्लेमेंटटाउन में हुड़दंग के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने हुड़दंग के बाद क्षेत्र में निरीक्षण कर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को 15 युवक शराब पीकर सड़क पर घूमते मिले। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में दुकानें और कैफे आदि रात 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

चेकिंग अभियान में 15 लोगों के किए चालान

क्लेमेंटटाउन में हुड़दंग के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निरीक्षण कर चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में पुलिस ने शराब पीकर घूम रहे 15 युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया। इसके साथ ही पुलिस को चार युवक हुड़दंग करते दिखे। जिनका शांतिभंग में चालान किया गया।

छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद लिया फैसला

बुधवार को क्लेमेंटटाउन में देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें एक पक्ष के युवाओं ने दूसरे पक्ष के युवाओं पर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला किया था। इस झड़प में तीन युवा घायल हो गए थे। 

जबकि एसएसपी ने इस मामले को दबाने की कोशिश करने वाले पूर्व एसओ क्लेमेंटटाउन को निलंबित भी कर दिया। इसके बाद इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया।

कानून व्यवस्था सामान्य होने तक के लिए दिए गए हैं निर्देश

इस घटना के बाद पुलिस सख्त हो गई है। ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो इसलिए पुलिस लगातार रात को गश्त लगा रही है। इसके साथ ही चेकिंग अभियान भी चला रही है। जिसके बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य होने तक वहां सभी कैफे और दुकानों को रात 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।