Big News : तीसरा बच्चा होने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी, सात दिन के भीतर मांगा जवाब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तीसरा बच्चा होने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी, सात दिन के भीतर मांगा जवाब

Yogita Bisht
2 Min Read
notice

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के तिमलियाल गांव की प्रधान का तीसरा बच्चा होने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उनसे सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।

तीसरा बच्चा होने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के तिमलियाल गांव की प्रधान की तीसरी संतान होने की शिकायत गांव वालों ने की थी। जिसके बाद डीएम मयूर दीक्षित ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने नोटिस भेज उनसे सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण साक्ष्यों के साथ देने को कहा है।

गांव वालों ने की थी जिला प्रशासन को शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन को ग्राम प्रधान की तीसरी संतान होने के बारे में शिकायत की गई थी। जिस पर डीएम ने जांच के बाद रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद उन्हें ग्राम प्रधान पूजा देवी के 17 जून 2023 को देहरादून में तीसरे बच्चे को जन्म देने की बात पता चली।

मुझे 2016 के प्रावधानों की जानकारी नहीं – ग्राम प्रधान

बताया जा रहा है कि प्रधान पूजा देवी ने कहा है कि उन्हें पंचायतीराज अधिनियम 2016 के प्रावधानों की जानकारी नहीं है। जिस कारण उन्होंने तीसरी संतान को जन्म दिया है। ये बात उन्होंने आठ सितंबर को भेजे पत्र में कही है। डीएम ने प्रधान पूजा देवी को दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।