Highlight : नितिन भदौरिया बने ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम, 27वें जिलाधिकारी के रूप संभाली जिले की कमान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नितिन भदौरिया बने ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम, 27वें जिलाधिकारी के रूप संभाली जिले की कमान

Yogita Bisht
2 Min Read
नितिन भदौरिया

27वें जिलाधिकारी के रूप में आज नितिन भदौरिया ने जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी उदय राज सिंह की सेवानिवृति के बाद शासन द्वारा आईएएस नितिन भदौरिया को जनपद की कमान सौंपी है।

नितिन भदौरिया बने ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम

नितिन भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर जिले की 27वें जिलाधिकारी के रूप में कमान संभाल ली है। नवनियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पन्तनगर गेस्ट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक ली। इससे पूर्व जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व पंकज उपाध्याय ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

27वें जिलाधिकारी के रूप संभाली जिले की कमान

डीएम भदौरिया ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में तीव्रता रखी जाए। जिले को सभी विकासरत कार्यों में प्रथम स्थान पर बनाएं रखें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में पंजिकृत समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

तेजी से करें सड़कों की मरम्मत

नितिन भदौरिया ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत भी त्वरित गति से करें ताकि जनता को अनावश्यक समस्याओं का सामाना न करना पड़े। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण, नेशनल गेम से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट को समय रहते पूरा करना है ताकि इसका फायदा सभी को मिल सके।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।