Highlight : Nikay Chunav : मतदान से पहले ही खुला भाजपा का खाता, अध्यक्ष के तीन पदों पर निर्विरोध चुने गए BJP प्रत्याशी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Nikay Chunav : मतदान से पहले ही खुला भाजपा का खाता, अध्यक्ष के तीन पदों पर निर्विरोध चुने गए BJP प्रत्याशी

Yogita Bisht
2 Min Read
uttarakhand nikay chunav निकाय चुनाव

निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस से लेकर भाजपा तक तैयारियों में जुटे हुए हैं। 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। लेकिन इस से पहले ही बीजेपी का खाता खुल गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अध्यक्ष के तीन पदों पर निर्विरोध जीत गए हैं।

मतदान से पहले ही खुला भाजपा का खाता

निकाय चुनाव में भाजपा का खाता मतदान से पहले ही खुल गया है। बीजेपी को एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सफलता मिल गई है। बता दें कि नगर पंचायत नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर ) के अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह टूरना और दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर ) नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मंजीत कौर और नगर पालिका देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) के अध्यक्ष पद पर ममता देवी निर्विरोध चुनी गई है।

23 जनवरी 2025 को होगा मतदान

बता दें कि  उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी 2025 को मतदान होगा। जबकि 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे आएंगे। बता दें कि 27 से 30 दिसंबर तक निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद 31 से एक जनवरी 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। फिर दो जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए गए और तीन जनवरी 2025 को चुनाव चिन्ह बांट दिए गए हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची भी जारी कर दी गई है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।