Entertainment : प्रियंका चोपड़ा के हेयरड्रेसर बने निक जोनस, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रियंका चोपड़ा के हेयरड्रेसर बने निक जोनस, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
priyankanick

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और अभिनेत्री के पति और सिंगर निक जोनस आज कल लंदन में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती है।

ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। प्रियनक और निक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक साथ कार में बैठे हुए है। निक प्रियंका की पोटीटैल खोलते हुए दिखाई दे रहे है।

प्रियंका के बाल सवारते नजर आए निक

अभिनेत्री ने इस वीडियो को सशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देख जा सकता है की निक जोनस कार में प्रियंका की पोनीटेल खोल रहे है। पोनीटेल खोलने में निक काफी मेहनत कर रहे है। वो फ़ोन की टोर्च की मदद से अभिनेत्री की पोनीटेल खोल रहे है। इस दौरान प्रियनक फ़ोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही है।

https://twitter.com/np_legacy/status/1680304387506282496

अभिनेत्री का न्यू हेयर ड्रेसर

सोशल मीडिया पर अब अभिनेत्री के फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कहा ये कितनी प्यारी वीडियो है।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा ‘सभी को निक जैसा हस्बैंड मिले। एकदम जेंटलमैन।’तो वहीं अन्य यूजर ने कहा निक पोनीटेल खोल रहे है। कितने प्यारे है।’

इन फिल्मों में प्रियंका आएंगी नज़र

प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में दिखाई दी थी। फिल्म में अभिनेत्री ने मीरा रे का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई दी थी।

अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता जॉन सीना और इद्रिस एल्बा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है।


Share This Article