Big News : ब्रेकिंग : दिल्ली एम्स से आई मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य की खबर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ब्रेकिंग : दिल्ली एम्स से आई मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य की खबर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm trivendra corona positive

cm trivendra corona positiveदिल्ली : बीते दिन दिल्ली एम्स में भर्ती हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य सामान्य है। जी हां इसकी जानकारी उत्तराखण्ड सदन के चिकित्सक डॉ प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने दी है। डॉक्टरों ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

सीएम को सोमवार को किया गया था दिल्ली एम्स रेफर

आपको बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीते दिन सोमवार को दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। सीएम की रविवार रात को तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के बाद उनको एम्स दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि बीती 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट ने बयान जारी करते हुए बताया था कि सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। रात में बुखार में भी कमी आई है। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट ने बताया था कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है।उनके फेफड़ों में हल्का सा संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से भी परामर्श किया गया है। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं।

 

Share This Article