Big News : National Games : अक्टूबर और नवंबर के बीच में होंगे राष्ट्रीय खेल, खेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

National Games : अक्टूबर और नवंबर के बीच में होंगे राष्ट्रीय खेल, खेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Yogita Bisht
1 Min Read
rekha aarya

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल अक्टूबर और नवंबर के बीच में होंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसके बाद खेल मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

अक्टूबर और नवंबर के बीच में होंगे राष्ट्रीय खेल

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में होना है। जिसके लिए प्रदेश में तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन संबंधी आव्श्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

उत्तराखंड में पहली बार होगा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है जो कि पूरे प्रदेश के लिए हर्ष की बात है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिलने से अब देवभूमि को खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस है जिसके संदर्भ में भी विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।