Big News : इंडिया शब्द संविधान से हटाने की मांग पर बंसल को मिला इनाम, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इंडिया शब्द संविधान से हटाने की मांग पर बंसल को मिला इनाम, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

Yogita Bisht
1 Min Read
naresh bansal

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को भाजपा केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नरेश बंसल को भाजपा केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा केंद्रीय संगठन में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल बनाए गए हैं। नरेश बंसल को मिली जिम्मेदारी को बड़ा ईनाम माना जा रहा है।

इंडिया शब्द संविधान से हटाने की मांग पर बंसल को मिला इनाम

बीते दिनों उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदन में कहा था की इंडिया के बजाय भारत कहकर राष्ट्र का संबोधन होना चाहिए।

माना जा रहा है कि उन्हें इंडिया शब्द संविधान से हटाने की मांग पर बड़ा ईनाम मिला है। बता दें कि उत्तराखंड भाजपा के संगठन में नरेश बंसल लंबे अरसे तक संगठन महामंत्री और अन्य कई पदों पर रह चुके हैं।

Naresh Bansal
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।