Nainital : नैनीताल को रेड जोन से इतनी जल्दी नहीं मिलने वाली राहत, DM ने दी जानकारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल को रेड जोन से इतनी जल्दी नहीं मिलने वाली राहत, DM ने दी जानकारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

नैनीताल जिले का रेड जोन 21 दिन से पहले हटने वाला नहीं है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार लास्ट पॉजिटिव केस के 21 दिन तक रेड जोन की श्रेणी में जिला रहता है। लिहाजा नैनीताल जिले को रेड जोन से इतनी जल्दी छूट नहीं मिलने वाली है, इसके अलावा रेड जोन में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही बाजार खुलेंगे, जिलाधिकारी ने बताया जिले में सुविधा के अनुसार जिला प्रशासन जो छूट दे सकता है उसको देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article