Big News : यहां बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, दो दिन से थी लापता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, दो दिन से थी लापता

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

देवीपुरा ग्राम सभा के धनुष पुल इलाके में एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन से लापता थी। शनिवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव जंगल के पास पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

चंपावत जिले के बनबसा में दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में जंगल से मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला धनुष पुल क्षेत्र में रहने वाली है। बुजुर्ग महिला धनुष पुल में बने कमरे में पिछले तीन चार साल से अकेले रह रही थी।

बताया जा रहा है कि महिला नेपाली की मूल निवासी है फिलहाल यहां रह रही थी। बुजुर्ग महिला के दो बेटे और एक बेटी है और वो छोटा-मोटा काम करके अपना गुजर-बसर करती थी। बीते दिन वो लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी। उसके बाद से वो वापस नहीं लौटी। इसके बाद से ही वो लापता थी।

ये मानी जा रही मौत की वजह

थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि गांव वालों ने ये सूचना दी थी कि बुजुर्ग महिला बीते दिन से लापता है। कुछ गांव वालों ने उसे जंगल की ओर जाते हुए देखा था। जिसके बाद गांव वालों और पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। जंगल में झाड़ियों में महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर के हमले में होना मानी जा रही है। हालांकि मौत के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।