मुसरी में घूमने की जगह जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए

Mussoorie me ghumne ki jagah: मसूरी घूमने का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों को कर ले एक्स्प्लोर, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा

Sakshi Chhamalwan
6 Min Read
MUSSORIE

mussoorie me ghumne ki jagah: मसूरी जो उत्तराखंड राज्य में स्थित एक हिल स्टेशन है। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इस जगह पर उपस्थित झरने, ऊंचे पहाड़, मंदिर, झील और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को यहां पर आने के लिए अपनी ओर आकर्षित करती है।

मसूरी में घूमने की जगह (Mussoorie me Ghumne ki Jagah)

छुट्टियां बिताने के लिए मसूरी बहुत ही खूबसूरत जगह है। मसूरी में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक प्रकृति का आनंद उठाने के लिए आते हैं। अगर आप भी यहां पर आने का सोच रहे हैं तो इन जगहों को एक्स्प्लोर करना न भूले।

धनोल्टी

धनोल्टी मसूरी से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो की काफी शांत और खूबसूरत है। अगर आप वाकई भीड़ भाड़ से दूर आना चाहते हैं तो धनौल्टी इसके लिए बेस्ट चॉइस है। साथ ही पर्यटक यहां पर बर्फ का आनंद लेने के लिए भी आते हैं। 25 दिसंबर के बाद से यहां पर बर्फ पड़ना शुरू हो जाती है।

famous tourist place in mussorie

जॉर्ज एवरेस्ट

जॉर्ज एवरेस्ट पीक समुंद्र तल से 2005 मीटर (6578 फीट) की ऊंचाई पर स्थित हैं अगर कभी भी आप मसूरी घूमने जाते हैं तो जॉर्ज जरूर जाए। आज के समय में जॉर्ज एवरेस्ट युवा पीढ़ी के बीच एक बहुत ही लोकप्रिय जगह बन गई है। यह मसूरी से 5.4 किलोमीटर की दूरी पर है।

famous tourist place in mussorie

कंपनी गार्डन

कंपनी गार्डन को कंपनी बाग के नाम से भी जाना जाता है ये मसूरी का सबसे पुराना गार्डन हैं। यहां पर छोटे बच्चों के लिए एडवेंचर एक्टिविटीज की सुविधा के साथ-साथ आर्टिफिशियल वाटरफॉल और वैक्स म्यूजियम भी हैं। ये मसूरी से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

famous tourist place in mussorie

कैम्पटी फॉल

कैम्पटी फॉल मसूरी से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर पानी का एक शनादार झरना है। जिसका पानी 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता हैं। कैम्पटी फॉल में आ रहे पर्यटकों के लिए रोपवे की व्यवस्था भी है। जिसका चार्ज 120 से 150 रुपए तक है।

famous tourist place in mussorie

माल रोड

माल रोड मसूरी शहर के बीचों-बीच स्थित है। मसूरी माल रोड का नजारा आपको अंग्रेजों के जमाने में ले जाएगा। ये आने वाले यात्रियों के बीच काफी फेमस है। माल रोड अद्भुत दृश्यों के लिए और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए काफी फेमस हैं। ये मसूरी का मेन मार्केट भी है। जहां पर लोग शॉपिंग का लुत्फ उठाते हैं।

famous tourist place in mussorie

लाल टिब्बा

लाल टिब्बा मसूरी से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। यह मसूरी के सबसे ऊंची चोटी पर है। लाल टिब्बा तक पहुंचने के लिए आप घोड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ट्रैक करना पसंद है तो आपके लिए शायद ही इससे अच्छी जगह कोई होगी।

famous tourist place in mussorie

मसूरी लेक

अगर आप एडवेंचर प्रेमी हैं तो आप एक बार मसूरी लेक जरूर आए। यहां पर मसूरी की हसीन वादियों के साथ साथ पैराग्लाइडिंग, बोटिंग, बच्चों के लिए हांटेड हाउस, एडवेंचर बाइकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

famous tourist place in mussorie

भट्टा फॉल

अगर आप नेचर लवर है और अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ एंजॉय करने जाना चाहते हैं तो भट्टा फॉल जाना न भूले। खूबसूरत नजारों के साथ-साथ यहां पर आप स्विमिंग का मजा भी ले सकते हैं। भट्टा फॉल पर रोपवे की सुविधा भी मौजूद है। जो भट्टा गांव से फॉल्स की ओर जाता है।

famous tourist place in mussorie

गन हिल

गन हिल प्वाइंट मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।अगर आप सनसेट लवर हैं तो आप यहां पर सूर्य अस्त होने से कुछ देर पहले जाए क्योंकि इस समय वहां जाने पर आप सूर्य को हिमालय की चोटियों में डूबते हुए और साथ ही आसमान में कई तरह के रंगों की हेर फेर को देख सकते हैं। जो अद्भुत ही नजारा होता है।

famous tourist place in mussorie

क्लाउड एंड

क्लाउड एंड मसूरी से 6.8 किलोमीटर की दूरी पर हैं। मसूरी में शांति वाली जगह जाना चाहते हैं तो क्लाउड एंड ही जाए। यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप बादलों के बीच में बैठे हुए हैं। अगर आप यहां पर आने का सोच रहे हैं तो ऊनी कपड़े ही लेकर आए क्योंकि यहां पर मौसम साल भर ही ठंडा रहता है।

famous tourist place in mussorie

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको मसूरी में कुछ प्रसिद्ध घूमने की जगह (Mussoorie me Ghumne ki Jagah) के बारे में जानकारी दी है। अगर आप कभी मसूरी घूमने आए तो इन जगहों में जरूर जाएं।

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।