Sports : धोनी के लिए जबरा फैन ने अपने खून से लिखा खत, कहा बचपन से है क्रिकेटर का प्रशंसक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

धोनी के लिए जबरा फैन ने अपने खून से लिखा खत, कहा बचपन से है क्रिकेटर का प्रशंसक

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
DHONII

भारत के सबसे सफल कप्तान के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फैन फॉलोइंग काफी है। क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद फैंस उनके दीवाने है। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है।

देश में ही नहीं दुनियाभर में धोनी के फैंस मौजूद है। फैंस अपने चहेते क्रिकेटर के लिए अतरंगी चीज़ें करते रहते है। ऐसा ही एक केस सामने आया है। जिसमें धोनी के जब्र फैन ने दीवानगी की  सीमा पार कर दी।

क्रिकेटर के लिए लिखा इनविटेशन कार्ड

भारत को कई ICC ट्रॉफी जिताने के बाद धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वो अपने परिवार के साथ रांची में क्वालिटी टाइम बिता रहे है। वैसे तो धोनी को चाहने वाले देश में भरे पड़े है। लेकिन राजस्थान के इस फैन ने दीवानगी की सीमा पार कर दी।

भीलवाड़ा शहर का विजेश कुमार धोनी का बहुत बड़ा फैन है। ऐसे में इस इंसान ने धोनी के जन्मदिन पर एक प्रतियोगिता का आयोजन करने का फैसला किया है। सात जुलाई को ‘हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड कप’ प्रतियोगीयता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता के लिए धोनी के इस जबरा फैन ने अपने खून से क्रिकेटर के लिए इनविटेशन कार्ड लिखा है।

खून से लिखा  ‘I Love You माही’

अपने खून से विजेश कुमार ने धोनी के लिए इनविटेशन कार्ड लिखा है। इस कार्ड में उन्होंने लिखा आई लव माही…भीलवाड़ा में आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता में आपको आना है। धोनी के करोड़ों लोग चाहने वाले है। लेकिन राजस्थान के ये फैन बड़ा ही अनोखा निकला  जिसने धोनी के लिए अपने खून से लेटर लिखा है।

ऐसी होगी प्रतियोगिता?

‘हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड कप’ प्रतियोगिता धोनी के जन्मदिन पर आयोहित की जाएगी। जो भीलवाड़ा में ही पांच जगहों पर की जाएगी। इसमें 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता को जो जीतेगा उसे  31 हजार रूपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा। तो वहीं 16 हजार उपविजेता को दिए जाएंगे। 

प्रतियोगिता पर  बात करते हुए उन्होंने कहा की वो बचपन से ही धोनी के फैन है। धोनी की ही वजह से सीओ आज एक खिलाडी बन पाए है। देश के लिए धोनी ने जो किया वो सराहनीय है। उनके जन्मदिन पर विजेश ने खुस खास करने की सोची।’

Share This Article