क्रिकेट जगत की शान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी आज अपना 42 वां जन्मदिम मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उनके फैंस उन्हें शुभकामना दे रहे हैं। अलग-अलग अंदाज में एमएस धोनी के शुभचिंतक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। हैदराबाद में धोनी के जन्मदिन का जश्न देखते ही बनता है। वहां बड़े-बड़े कट आउट लगाकर धोनी को जन्मदिन की बधाई दी गई है। इन कट आउट में फैंस की धोनी के प्रति दीवानगी का अजब नजारा भी देखने को मिला है।
फैंस ने धोनी के कट-आउट में दूध चढ़ाया
महेन्द्र सिंह धोनी के 42 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के में लंबे लंबे कट आउट देखने को मिले। हैदराबाद में धोनी का कटआउट 52 फीट लंबा बनाया गया है जबकि नंदीगामा का कटआउट 77 फीट लंबा है।इस दौरान धोनी के इस कट आउट में दूध चढ़ाने का वीडियो भा वायरल हो रहा है। हैदराबाद के कट-आउट में धोनी भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर माही आंध्रप्रदेश के कट-आउट में सीएसके के ट्रेनिंग किट जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान फैंस ने धोनी के कट आउट में दूध चढ़ाया।
रांची में धोनी के घर पहुंचे फैंस
वहीं धोनी के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर उनके रांची वाले घर में पहुंचे। जहां वे अपने हीरो की झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। वहीं जब धोनी नहीं आए तो उन्होनें केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान कई लोगों के हाथ में धोनी की तस्वीरें भी देखने को मिली। फैंस धोनी का येलो जर्सी में बड़ा सा कटआउट लेकर पहुंचे थे।
सफल कप्तानों में एक है धोनी
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई। उन्होंने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले भारत को टेस्ट में नंबर एक टीम बनाया और टेस्ट की गदा दिलाई। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीताई है। धोनी को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान फिनिशरों में से एक माना जाता है। 2014 में अचानक टेस्ट से संन्यास ले लिया, 2017 में उन्होंने टी20 और अंत में 2020 में वनडे के साथ सभी तरह के अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वे सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं।